फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला में झमाझम बारिश, घरों-खेतों में घुसा दो फीट तक मलबा

Sun, 04 Aug 2019 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में रविवार को कहीं मौसम साफ रहा तो कहीं बादल छाए रहे। राजधानी शिमला में दोपहर चार बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। शनिवार रात कुल्लू के भुंतर स्थित बड़ा भूइन में कांगड़ी नाले की बाढ़ ने आंबेडकर नगर इलाके में भारी तबाही मचाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नरोगी सड़क का मलबा घरों, खेतों और स्कूल में दो फीट तक भर गया। आधा दर्जन वाहन मलबे की चपेट में आए। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। अनार और अन्य फलदार बचीगों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। बता दें कि प्रदेश में अभी भी 100 के करीब संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश भर में 10 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सावन की झमाझम बारिश का पर्यटकों ने शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर भीग कर आनंद लिया। पिछले 24 घंटों में रामपुर में 24, भराड़ी में 25, सुजानपुर में 24 और हमीरपुर में 14 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 22.4 तो न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें