प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। इन दो दिनों के दौरान मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में जमकर बादल बरसने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला शहर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे।
4 of 5
देर शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, भुंतर में 34.0, बिलासपुर में 33.0, सुंदरनगर में 31.8, हमीरपुर में 31.0, चंबा में 30.2, कांगड़ा में 29.0, नाहन में 28.4, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 26.8 और शिमला में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।