मंडी व सोलन में होने वाली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग के लिए विदेशी रेसलर हिमाचल पहुंच गए हैं। शनिवार को पत्रकार वार्ता में द ग्रेट खली ने कहा कि सोलन व मंडी में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी लगभग पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 7
इस दौरान उनके साथ विदेशों से आए पुरुष व महिला रेसलर भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के रेसलर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन मुकाबलों में हिमाचल के तीन रेसलर विदेशी रेसलरों से फाइट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
खली ने कहा कि प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी व सोलन में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। खली ने कहा कि वह प्रदेश में रेसलिंग अकादमी खोलेंगे और मुफ्त प्रशिक्षण देंगे।
4 of 7
प्रेसवार्ता में कहा कि 4 व 7 जुलाई को होने वाली रेसलिंग में देश व विदेश के करीब 35 रेसलर भाग लेने जा रहे हैं। इसमें अमेरिका की महिला रेसलर कैटी फोर्बस, स्कालेट व जैमी जैमसन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों को यह नया खेल है इसलिए इसका समर्थन खुल कर करना चाहिए। खली ने कहा कि मंडी व सोलन के लिए टिकट आनलाइन नहीं बिकेंगे। काउंटर के जरिये टिकट दिए जाएंगे। मंडी में टिकट बिकने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
sapna chaudhary
सोलन के शो के लिए 5 जुलाई के आसपास टिकटें बेचने का काम शुरू होगा। खली ने कहा कि 4 व 7 जुलाई को मंडी व सोलन में होने वाले शो के लिए आइटम गर्ल राखी सावंत व हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी लोगों का मनोरंजन करेंगी।
खली ने कहा कि उनका लक्ष्य पैसा कमाना नहीं है यदि पैसा कमाना होता तो वह अमेरिका में ही रहते। इस नए खेल को हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में विकसित करना उनका लक्ष्य है।