सूबे में 12, 13 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी- प्रदेश में 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।