कड़ाके की ठंड के बीच पांच क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। चार फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम दोबारा बिगड़ेगा। सात फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार दोपहर बाद शिमला, कुफरी, रोहतांग के अलावा चंबा की ऊंची चोटियों पर दो फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई।