शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त तक बारिश के आसार
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.5, धर्मशाला में 27.8, चंबा में 26.0, बिलासपुर में 25.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 25.2, नाहन में 25.0, हमीरपुर में 24.0, सोलन में 23.5, भुंतर में 23.0, शिमला में 19.5, कल्पा में 18.7, डलहौजी में 18.1 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।