फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली तस्वीरें- दो बच्चों को जहर देकर फंदे पर झूल गई मां

Tue, 22 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रक्कड़ (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। दो बच्चों को जहर देकर मां फंदे पर झूल गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। कांगड़ा जिले की रक्कड़ पंचायत के बंडा गांव में 30 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की करीब दो माह पहले ही मौत हुई थी। इसके बाद से महिला सदमे में ही रहती थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रक्कड़ के गांव बंडा में ममता देवी (30) पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार बेटे आर्यन (9 साल) और एक साल की बेटी रूही के साथ रहती थी। परिवार में सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी भी साथ रहते थे। ममता के पति की दो माह पहले अचानक मौत हो गई थी। तब से वह सदमे में रहती थी। ममता देवी का मायका दिल्ली में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बीते दिन महिला के सास-ससुर और देवरानी घर पर ही मौजूद थे। जेठ सीआरपीएफ में हैदराबाइ में तैनात है। जेठानी भी इन दिनों वहीं गई हुई है। देवरानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बीती रात सभी ने साथ खाना खाया था। उनकी भाभी ममता खाना खाने के बाद बच्चों सहित अपने कमरे में सोने चली गई।

4 of 5
सुबह जब आर्यन को स्कूल भेजने के लिए हम उन्हें उठाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने नजदीक एक ढाबा मालिक और बीडीसी रोहित डोगरा को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ने पर देखा तो ममता पंखे से लटकी थी। दोनों बच्चे बेड पर मृत पड़े थे। पुलिस थाना रक्कड़ और प्रधान रत्न सिंह राठौर को सूचित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए टीएमसी टांडा भेज दिया। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी तक किसी ने भी आत्महत्या को उकसाने या हत्या जैसा शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें