फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फबारी के बाद खुला मौसम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से मिली थोड़ी राहत

Sun, 17 Nov 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली/केलांग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक सप्ताह बाद कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम खराब रहने के बाद रविवार को मौसम खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। धूप खिलने से लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी होने से करीब दो दर्जन संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। इसके साथ रोहतांग में करीब 35 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम खुलते ही एक बार फिर बीआरओ के द्वारा रोहतांग को यातायात के लिए बहाल करने का अभियान शुरू किया जा सकता है। रोहतांग दर्रा में अभी दो ट्रकों के साथ कई वाहन फंसे हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि सेब से भरा एक ट्रक तीन दिनों से राहनीनाला के पास फंसा हुआ है। मौसम खुलने से लाहौल के बागवानों को भी अपने सेब को घाटी से बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि प्रदेश सरकार ने लोगों की आवाजाही के लिए मनाली से रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल तक एचआरटीसी की बस सेवा शुरू की है जो रोजाना टनल से होकर गुजरेगी। बीआरओ ने बस सेवा शुरू करने को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें