फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खेल-खेल में बना लड़की, देखकर हजारों लोग बने दीवाने, कोरोना संकट में भी कर रहा लोगों का मनोरंजन

Tue, 30 Jun 2020 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लड़की बन लोगों का मनोरंजन करने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सहौड़ा के टिकू विहान पिछले तीन माह से बेरोजगार हैं। कोरोना महामारी के कारण न तो कहीं पर कार्यक्रम हुए हैं और न ही कहीं उन्हें जाने का मौका मिला। लेकिन टिंकू ने अपनी कला का प्रदर्शन करना बंद नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान टिंकू विहान जहां अपने बनाए गए वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर अपलोड कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी अपने बनाए गए वीडियो को अपलोड कर अपनी कला का प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं टिंकू ने कोरोना महामारी पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक लघु फिल्म भी बनाई थी, जिसे उनके प्रशंसकों सहित अन्य लोगों ने भी खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टिंकू ने बताया कि कोरोना संकट के बीच उन्होंने अपनी कला को जिंदा रखने के लिए कई प्रकार के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर पोस्ट किए हैं जिसे लोगों ने काफी पंसद किया है। चौथी कक्षा में पढ़ते हुए अपनी बहनों संग खेल-खेल में लड़की बन किए डांस ने आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सहौड़ा के टिंकू विहान को हर किसी का चहेता बना दिया है।
 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के रूप में टिंकू की अदाकारी ऐसी है कि हर कोई उसे सच में लड़की ही समझता है। लड़की का रूप धारण करने के लिए टिंकू किसी मेकअप मैन का सहारा नहीं लेता, बल्कि खुद ही अपने आप को लड़की के रूप में ढालता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अपना अनुभव साझा करते हुए सहौड़ा के टिंकू विहान ने बताया कि वह बचपन में अपनी बहनों के साथ लड़की बन कर डांस करता था। धीरे-धीरे उसके डांस को स्कूल में भी करवाया जाने लगा। इसके बाद घर में आर्थिक तंगी के कारण उसने रामलीला में मंचन कर अपने अभिनय की शुरुआत की।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंचन में मिले पैसों के बाद उसने इस अभिनय को ही अपना पेशा बनाने की ठानी और आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि उसने पूरे प्रदेश सहित पंजाब आदि में भी जागरण में अपना अभिनय किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टिंकू ने बताया कि वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्कूली कार्यक्रमों में बच्चों को डांस भी सिखाता है।  टिंकू ने बताया कि जब भी वह लड़की बन स्टेज पर अभिनय करने जाता था, तो उसे लोगों के कई कमेंट्स और ताने भी सुनने को मिलते हैं। लेकिन उसने इन सब की परवाह किए बिना अपने काम से मतलब रखा, जिसकी बदौलत आज पूरे प्रदेश में टिंकू विहान की एक अलग पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें