फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Constable Recruitment Exam: 69,427 ने दी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा, एक सप्ताह में आएगा परिणाम

Sun, 03 Jul 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आज - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच करवाई गई। प्रदेश में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 69,427 अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। 6,254 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एक सप्ताह के भीतर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 92 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों में कोई गड़बड़ी न हो इसके चलते विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग मैटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरणों से की गई। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और उपकरण के इस्तेमाल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में 1351 जैमर लगाए गए थे।

परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों में निगरानी में किया गया। इसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई। स्मार्ट वाच, हैंड बैग, फोन, पेजर, ब्लू टूथ डिवाइस, इयर फोन, बुक, छातों को भी परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाया गया। ज्वैलरी, चेन, बालियों को भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। कई केंद्रों में अभ्यर्थियों के जूते, जैकेट, टोपी खुलवाकर तलाशी ली गई।  हिमाचल पुलिस ने गड़बड़ी रोकने के लिए रेंज के अनुसार पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 8
चेकिंग के बाद ही मिला प्रवेश - फोटो : संवाद
पेपर लीक मे फंसे 122 अभ्यर्थियों को जारी नहीं किए रोलनंबर 
1334 पदों के लिए 75,803 उम्मीदवारों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया था। पेपर लीक मामले में फंसे 122 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी नहीं किए गए। अभ्यर्थियों को बस स्टॉपेज और वापसी के लिए निशुल्क परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। 
विज्ञापन

3 of 8
जूते उतारकर चेकिंग। - फोटो : संवाद
परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया।  कुल्लू में तीसरी आंख के पहरे में करीब 3,297 अभ्यर्थी पुलिस की लिखित परीक्षा दी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा।

4 of 8
जैकेट उतारकर मिला प्रवेश। - फोटो : संवाद
जैकेट और जूते उतारकर चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:00 बजे ही पहुंच गए थे। हमीरपुर में अभ्यर्थियों को बैग व पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध रहा। 
परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए।
विज्ञापन

5 of 8
मंडी में पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : संवाद
पुलिस कांस्टेबल पदों की लिखित परीक्षा को लेकर रविवार को मंडी जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व पुलिस निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षाओं को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों की ओर से लाए गए बैग, किताब, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान को केंद्र के बाहर रखवाया गया। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरें और जैमर स्थापित किए गए थे। साथ आए परिजनों व अन्य लोगों को केंद्र से बाहर खदेड़ा गया। 
विज्ञापन

6 of 8
चंबा में परीक्षा। - फोटो : संवाद

जिला       परीक्षा में बैठे छात्र      अनुपस्थित 
कांगड़ा      18249                            1786
मंडी           12755                           989
चंबा            6402                            851
सिरमौर       5862                            692
ऊना           5587                            387
शिमला        4693                            447
हमीरपुर       4566                            260
बिलासपुर      3907                            278
सोलन          3932                            263
कुल्लू           3030                             267
किन्नौर          330                               22
लाहौल स्पीति  115                              12
विज्ञापन

7 of 8
शिमला में पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : संवाद
वहीं शिमला में करीब 190 किलोमीटर का सफर कर शिमला पहुंची मीनाक्षी पुलिस भर्ती की परीक्षा नहीं दे सकी। रामपुर के सराहन क्षेत्र की मीनाक्षी का केंद्र शिमला का पोर्टमोर स्कूल था। वह 11:30 बजे केंद्र पहुंच गई, लेकिन इसके एडमिट कार्ड में फोटो नहीं था। इस पर मीनाक्षी केंद्र से छोटा शिमला गई और वहां पर साइबर कैफे से फोटो लेकर फिर पोर्टमोर पहुंची। तब तक परीक्षा शुरू हो गई थी। मीनाक्षी 12:06 पर केंद्र पहुंची और किसी तरह गेट को खुलवाया। वह अंदर भी पहुंच गई। उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। वहां पर तैनात स्टाफ ने यह कहकर उसे बाहर भेज दिया कि आप लेट हो गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अभ्यर्थियों की चेकिंग। - फोटो : संवाद
युवती ने बताया कि परीक्षा के लिए काफी तैयारी की थी। एक फोटो की वजह से उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। पिछले परीक्षा में भी उसके 45 नंबर थे। उसे उम्मीद थी कि वह भर्ती हो जाएगी। पर परीक्षा रद्द हो गई। उसने इस बार की परीक्षा के लिए खूब मेहनत की थी। उसे यह पता नहीं था कि एडमिट कार्ड पर फोटो भी लगेगा। युवती ने कहा कि उसके पास पुलिस का भेजा असली एडमिट कार्ड भी था, जिस पर फोेटो लगा था, पर पुलिस ने प्रोटोकाल का हवाले देते हुए उसे परीक्षा केंद्र में बैठने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें