फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद जश्न, पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांट किया इजहार

Tue, 26 Feb 2019 06:37 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
विज्ञापन
1 of 7
पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल में जश्न का माहौल है। हर कोई सेना को बधाई दे रहा है। मंगलवार को खुशी में लोग सड़कों पर उतर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और नाच-गाकर खुशी का इजहार किया गया। कई जगह विजय जुलूस निकाले गए। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

3 of 7
पुलवामा हमले के बाद लोगों की आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा था। आतंकी हमले के 12 दिन बाद लोग सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। चंबा और कुल्लू में एबीवीपी ने विजय रैली निकालकर वायु सेना को बधाई दी।


 

4 of 7
सोलन के मालरोड पर लड्डू बांटकर इस ऑपरेशन पर खुशी जताई गई। भारत माता की जय के नारों से ऊना गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ जश्न मनाया। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई की ओर से महाविद्यालय में पाकिस्तान में की गई वायुसेना की कार्रवाई की सराहना की। एबीवीपी ने दौलतपुर में विजय रैली निकाली। 
विज्ञापन

6 of 7
पुलवामा हमले के बाद प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम तक रद्द कर दिए थे। लोग शहीद परिवारों का दुखी की घड़ी में साथ दे रहे थे। वायुसेना की इस कार्रवाई का अब जोरदार स्वागत किया जा रहा है। उधर, बिलासपुर में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतंकी ठिकाने नष्ट करने की खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायु सेना के पीओके में हवाई हमले की खुशी में पड़ोह में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पूरा बाजार भारत माता की जय से गूंज उठा। संगड़ाह के मुख्य बाजार में मंगलवार को रेणुका भाजपा ने एयर स्ट्राइक पर विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें