पुलवामा हमले के बाद प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम तक रद्द कर दिए थे। लोग शहीद परिवारों का दुखी की घड़ी में साथ दे रहे थे। वायुसेना की इस कार्रवाई का अब जोरदार स्वागत किया जा रहा है। उधर, बिलासपुर में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतंकी ठिकाने नष्ट करने की खुशी साझा की।