शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी करना एक सैलानी जोड़े को महंगा पड़ गया। सैलानी जोड़ा अभी घोड़े पर सवार ही हुआ था कि अचनाक घोड़ा कुछ देखकर बिदक गया। घोड़े पर बैठा सैलानी जोड़ा नीचे गिर गया लेकिन रस्सी में पैर फंसने के कारण अधर में लटक गया जिससे थोड़ा बचाव हो गया।