फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सपना चौधरी से ज्यादा हिमाचल की सपना के डांस का हर कोई मुरीद

Mon, 17 Dec 2018 01:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
पहाड़ों में लोग हरियाणा की सपना चौधरी से ज्यादा हिमाचल की ‘सपना’ यानी सपना चौहान के डांस के मुरीद होने लगे हैं। हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड तक सपना के लोकनृत्य और अदाकारी के वीडियो देखे जा रहे हैं। उनके लोकनृत्य में कोई बनावट या बाहरी ओढ़न नहीं होती, बल्कि ठेठ पहाड़ी संस्कृति उभरती है। प्रशंसक उन्हें मिलते हैं तो ऑटोग्राफ मांगते हैं।

देखें वीडियो

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
यू-ट्यूब पर सपना चौहान के कुल्लवी पहाड़ी गीतों पर अभिनय को करीब एक करोड़ दर्शक देख चुके हैं। मंडी के पधर की मूल निवासी 19 साल की सपना चौहान ने हाल में जमा दो की पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई के साथ फोक डांस और अभिनय के शौक को भी वह जारी रखेंगी। इसे ही करिअर बनाएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
पिता हीरा लाल मंडी में एक सीमेंट की दुकान में काम करते हैं। वह परिवार में सबसे छोटी है। घर में सबसे बड़ी बहन, मंझला भाई हैं। अपने इस शौक को पूरा करने को उन्हें घर से पूरा सहयोग है।

4 of 8
सपना के एक साल पहले आए प्रथम वीडियो ‘फूला देईए’ को यू-ट्यूब पर 22 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं। फिर ‘साजा लागा माघे रा’ लोकगीत पर डांस किया, जिसे यू-ट्यूब पर रविवार शाम तक 25,94,619 दर्शक देख चुके हैं। इसके बाद ‘लाड़ी शावणी’ गीत ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसे रविवार शाम तक 47,28,441 बार देखा गया है। ‘लाड़ी शावणी’ और ‘साजा लागा माघे रा’ की अनसीन फुटेज भी लाखों दर्शक देख चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सपना ने बताया कि लाड़ी शावणी की कामयाबी के बाद लाड़ी शावणी -2 को भी रविवार को ही आई-सुर स्टूडियो ने रिलीज किया है। इसमें महिलाओें के सम्मान का संदेश है। 

देखें वीडियो
विज्ञापन

6 of 8
कुल्लवी में बनी जूरिये लघु फिल्म पर सपना चौहान ने लाजवाब अभिनय किया है। दो महीने पहले इसे यूट्यूब पर डाला गया, जिसे पिछले दिन तक 2,86,728 दर्शक देख चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
सपना ने ज्यादातर लोकगायक इंद्रजीत के लोकगीतों पर ही डांस और अभिनय किया है। उनका अभी तक का काम सुरेश सुर के निर्देशन में ही है।
विज्ञापन

8 of 8
सपना बोलीं- सुर साहब को शिमला में मिलीं तो उन्होंने मेरे फेस एक्सप्रेशंस पसंद किए। अब इस मुकाम पर हूं। मेहनताना भी ठीक मिल रहा है। इसी को करिअर बनाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें