इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए हैं। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।