फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी करते रहे इंतजार, इन 10 नेताओं को सबसे पहले मिली खुशखबरी

Mon, 18 Dec 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 7
प्रदेश के इन दस नेताओं को सबसे पहले जीत की खुशखबरी मिली। दोपहर 12 बजे तक बाकी नेता जहां रिजल्ट का इंतजार करते रहे, वहीं ये नेता जश्न में डूब चुके थे। क्लिक कर देखें और किसे कब मिली जीत की खुशी-
विज्ञापन

2 of 7
शिमला में कसुम्पटी सीट से कांग्रेस विधायक अनिरूद्घ सिंह भी इनमें शामिल थे जिन्होंने दोपहर 12 बजे से पहले ही जीत का जश्न मनाने का मौका मिल गया। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। कांगड़ा के जयसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र धीमान और आनी से भाजपा के किशोरी लाल जीते। इन्होंने भी तुरंत ही जीत का जश्न शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
शिमला शहर सीट से भाजपा के सुरेश भारद्वाज लगातार तीसरी बार जीते। ‌जिला शिमला में यह पहली सीट है जो अभी भाजपा के खाते में गई है।

4 of 7
पहले कई राउंड तक पिछड़ रहे मंडी सीट से भाजपा के अनिल शर्मा आखिरकार 10885 मतों से जीते। उन्होंने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया।
विज्ञापन

5 of 7
सुबह साढ़े 11 बजे तक ठियोग से सीपीआईएम के राकेश सिंघा जीते। शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के बलदेव तोमर को हराया। मनाली से भाजपा के गोविंद ठाकुर जीते।
विज्ञापन

6 of 7
दोपहर 12 बजे तक कुछ और सीटों के नतीजे भी सामने आ गए। इनमें भाजपा आगे चल रही है। बैजनाथ से भाजपा के मुल्‍ख राज प्रेमी जीते। रोहडू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्‍टा जीते। देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दून में भाजपा के परमजीत सिंह पम्‍मी जीते। लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय जीते। भाजपा अब तक 9 सीटें जीत चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें