फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर: धूमल, कौल और सुधीर समेत ये 10 नेता पिछड़े

Mon, 18 Dec 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों ने कई नेताओं के पसीने छुड़ा दिए।  इनमें भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल भी शामिल हैं  जो सुबह करीब साढ़े दस बजे तक करीब 1000 मतों से पीछे चल रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने 758 मतों से बढ़त बनाई लेकिन फिर राजेंद्र राणा ने बढ़त बना ली। फिलहाल धूमल  2161 मतों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जिला कांगड़ा में कांग्रेस के दो मंत्री सुधीर शर्मा और सुजान सिंह पठानिया भी फिलहाल शुरुआती मतगणना में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मंडी सीट से भाजपा के अनिल ठाकुर शुरुआती रुझानों में कई राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार चंपा ठाकुर से पिछड़ते रहे। लेकिन मतगणना के अंतिम चरणों में उन्होंने अपनी बढ़त बना ली। आखिकार अनिल शर्मा इस सीट पर 10885 मतों से जीत हासिल करने में कामयाब हो गए हैं।

4 of 7
कांग्रेस मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी शुरुआती रुझानों में पिछड़ गए। वह 1400 मतों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पांचवें राउंड तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी 1039 मतों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा में शामिल हुए कुल्‍लू सीट के प्रत्याशी महेश्वर सिंह भी पिछड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर से कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दून विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी भी करीब दो हजार मतों से पिछड़ रहे हैं। शुरू में रामकुमार ने बढ़त बनाई थी लेकिन आठवें राउंड तक उनके विरोधी उम्मीदवार पम्मी ने उन पर बढ़ बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें