हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक चार दिन बाद शुक्रवार को फिर होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों में नौकरियों के साथ सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण की मंजूरी मिल सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इसके अलावा न्यू पेंशन स्कीम के तहत करीब एक लाख कर्मचारियों को भी कई केंद्रीय लाभ मिल सकते हैं। आगामी वित्तीय वर्ष की शराब नीति पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
3 of 5
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल की यह बैठक अहम मानी जा रही है। इसमें युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। कई संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा सकता है।
4 of 5
सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का मामला भी कैबिनेट एजेंडे में शामिल किया जा रहा है। कैबिनेट सब कमेटी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल की बैठक में पेश कर सकती है।