फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट ने हजारों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए बड़े फैसले

Sun, 17 Feb 2019 11:47 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। 
विज्ञापन

2 of 8
हिमाचल में तीन साल का सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों सरकारी अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। यह फैसला शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
हालांकि पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दिहाड़ीदारों का मामला भी मंत्रिमंडल में चर्चा को गया, मगर इस पर फैसला अगली कैबिनेट के लिए टाल दिया गया।

4 of 8
यह लाभ 31 मार्च 2019 और 30 सितंबर 2019 तक तीन साल की नौकरी पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को दिया जाएगा। चुनाव आचार संहिता की आशंका के चलते यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
शनिवार को देर शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 44 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन

6 of 8
कई संस्थानों को स्तरोन्नत करने के भी फै सले लिए गए। इनमें भोरंज में आईपीएच महकमे का एक डिविजन खोलने और अर्की में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग का एक उपमंडल खोलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
चुराह के पंजराडू़ और नाहन के कौंलावाला में दो आईटीआई खोलना तय किया गया। करसोग में पॉलीटेकभनीक संस्थान खोलने का भी फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
कांगड़ा से लौटने के बाद सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा मेें उपस्थित हुए। इसके बाद उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें