हिमाचल कैबिनेट
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर के हलाहन स्कूल का नाम अब शहीद कल्याण सिंह
कैबिनेट ने सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलाहन का नाम शहीद कल्याण सिंह करने का निर्णय लिया है। करसोग के सीसे स्कूल महोग, कमांद, बंजार के गुशैणी में विज्ञान कक्षाएं तथा अर्की के बथालंग सीसे स्कूल में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने की मंजूरी दी। मंडी के सैंजी सीसे स्कूल, बग्गी, नगवाईं, सेरी कोठी और तल्याहड़ में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया। सुंदरनगर के मझास प्राथमिक स्कूल, सिराज दो के काऊ, सुंदरनगर के जाम्हो जलौण, तिम्बरू और नालिनी और मशोग स्कूल को राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने और विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों के सृजन व भरने का भी निर्णय लिया।