फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में शीतलहर से दुश्वारियां बरकरार, 22 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 20 Dec 2021 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

देश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। बुधवार से उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश भर में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 22 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से पेड़ाें में जम गई बर्फ। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में भले ही मौसम खुल गया हो, कड़ाके की ठंड से भी हल्की राहत मिली हो लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में जलोड़ी दर्रा से सोझा तक एनएच 305 और 40 के करीब सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू और केलांग के बीच बस सेवा बंद रही। अटल टनल रोहतांग के लिए केवल फोर-बाई-फोर वाहन में सवार पर्यटकों को ही सुरंग के माध्यम से लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।

प्रदेश भर में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 22 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सोमवार को भी ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जलोड़ी दर्रा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन जिला के कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। लाहौल स्पीति जिले में भारी बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
चिनाव का पानी जमा। - फोटो : संवाद
एचआरटीसी केलांग ने घाटी के भीतर ही बस सेवा को चलाया है। रविवार को पथ परिवहन निगम केलांग की एक बस उदयपुर से केलांग की तरफ सुबह 9.30 बजे बस रवाना हुई, जबकि केलांग से उदयपुर के लिए प्रात: 10 बजे बस चलीं।

 

4 of 5
चिनाव का पानी जमा। - फोटो : संवाद
लाहौल-स्पीति जिले में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित
लाहौल-स्पीति जिले में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद हालात अब कुछ सुधरने लगे हैं। रविवार को जिला में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। इसके अलावा दो पेयजल योजनाएं भी ठप रहीं। मंडी में भी कुछ सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू जिले में 5 और चंबा में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों ने जलोड़ी दर्रा पैदल पार किया। - फोटो : अमर उजाला
शिमला का न्यूनतम तापमान सुधरा, केलांग माइनस 10 डिग्री दर्ज
राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में शनिवार रात को कुछ सुधार दर्ज हुआ। गुरुवार और शुक्रवार रात को माइनस में चल रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार रात को 3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10, कल्पा का माइनस 7, मनाली और सुंदरनगर का माइनस 2, कुफरी का माइनस 1.6, सोलन का माइनस 1.2 और भुंतर का माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें