फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट फैसले: हिमाचल में 11 स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, 13 अपग्रेड

Tue, 26 Feb 2019 04:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 13 स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने और 11 नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सर्वाधिक 24 आइटम शामिल की गई। बैठक में इन स्वास्थ्य केंद्रों में 86 पद भरने को भी मंजूरी दी है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सुन्नी में ब्लॉक मेडिकल आफिस खोलने को मंजूरी दी है। अब सुन्नी में बीएमओ तैनात रहेगा।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मंत्रिमंडल ने सुंदरनगर में 100 बिस्तर के सिविल अस्पताल को 150 बिस्तर वाला बना दिया है। तत्तापानी में नए पीएचसी खोलने को मंजूरी दी गई। सिरमौर के पीएचसी रोहनाट को अपग्रेड कर सीएससी बनाया गया है। मंडी के लड़भडोल सीएचसी को अपग्रेड कर 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाया है। इसमें 14 नए पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। सीएचसी शिलाई को भी अपग्रेड कर 17 पदों के सृजन के साथ 100 बिस्तर करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

3 of 6
मंडी के मोरला में नई पीएचसी खोली जाएगी। बिलासपुर के सीएचसी भराड़ी को अपग्रेड कर 50 बिस्तरों का क्षमता रहेगी। कांगड़ा के सीएचसी रैहन को 50 बिस्तर में अपग्रेड कर 13 पदों के साथ का सृजन किया गया। बिलासपुर के सिविल अस्पताल घुमारवीं को 17 पदों के सृजन के साथ 100 बिस्तरों में अपग्रेड को मंजूरी दी गई है। जिला शिमला के झाकड़ी में नई पीएचसी खोलने को मंजूरी, कांगड़ा के सीएचसी चडि़हार को 50 बिस्तर वाला सिविल अस्पताल बनाने को मंजूरी दी गई।

4 of 6
कांगड़ा की सरोआ, सलेटी और अलोह ग्राम पंचायतों में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने को मंजूरी दी गई। सिरमौर जिले के अमरगढ़ और गोरखू वाला में नई पीएचसी खोलने को मंजूरी दी गई। मंडी के झंकी में पीएचसी खुलेगा। मंडी जिले के शारटी और बागड़ागलू में स्वास्थ्य उपकेंद्र, सिरमौर के बरमा पापड़ी और शुंभवाला में नए पीएचसी खोलेंगे। मंडी जिला के धरवाड़ थाच स्वास्थ्य उपकेंद्र को पीएचसी बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
कांगड़ा जिले में खेडि़या पीएचसी को सीएचसी बनाने, हमीरपुर के सिविल अस्पताल भोरंज को 12 पदों के सृजन के साथ 100 बेड में बदलने, ऊना के सिविल अस्पताल अंब को 13 पदों के सृजन के साथ 100 बिस्तर में बदलने का फैसला लिया। ऊना जिले में पीएचसी बीटन को सीएचसी, बिलासपुर गुग्मा गैहड़वी में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने, सोलह में पीएचसी खोलने, कुल्लू की ग्राम पंचायत फलाहन में स्वास्थ्य उपकेंद्र और मंडी के मोराह में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने का फैसला लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदेश मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के कोटला बेहड़ मंडल जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जिला कांगड़ा के इंदौरा में लोनिवि मंडल खोलने की स्वीकृति दी है। वहीं, जिला बिलासपुर के झंडूता, मंडी के पंगाना और सिरमौर जिले के बोगधार में लोनिवि का उपमंडल खोलने की मंजूरी दी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें