फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस किसान ने उगाया साढ़े तीन किलो का शलगम, देखिए तस्वीरें

Tue, 26 Feb 2019 04:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
1 of 5
चलेट गांव के किसान ओम प्रकाश ने साढे़ तीन किलोग्राम वजनी शलगम उगाकर लोगों को हैरान कर दिया। 66 वर्षीय ओम प्रकाश ने 15 मरले खेत में मूली और शलगम उगा रखे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वह खुद इनकी देखभाल करते हैं। वे खेत में उगाई मूली और शलगम को उखाड़कर प्रतिदिन रेहड़ी लगाकर दौलतपुर चौक के बाजार में बेचते हैं। यही उनकी आजीविका का साधन है।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह ओम प्रकाश जब खेत में रोजमर्रा की तरह शलगम निकालने खेत में गए और शलगम उखाड़ने लगे तो एक शलगम को उखाड़ने में दिक्कत हुई। उन्होंने प्रयास कर शलगम निकाला तो उसका साइज देकर वे हतप्रभ रह गए। 

4 of 5
बाद में वो शलगम को रेहड़ी पर रखकर बाजार ले आए। जब भी किसी ग्राहक या राहगीर ने इस शलगम को देखा तो उसे अपने हाथों में पकड़कर निहारने बिना न रहा। ओम प्रकाश ने बताया कि शलगम उन्हें नई पहचान दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसे बेचने की बजाय उन्होंने इसको संजोकर रखना बेहतर समझा। स्थानीय दुकानदारों संदीप शर्मा, सतीश शर्मा, पंकज शर्मा, संजीव, राजीव पराशर ने कृषि विभाग से मांग की कि बुजुर्ग किसान ओम प्रकाश को उसके जज्बे और मेहनत के लिए सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें