केलांग में कांग्रेस का जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने जन बल से धन बल को मात दी है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उपचुनाव में सत्ता पक्ष को एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में मुद्दों से भटकाया। मुख्यमंत्री ने मंडी की दुहाई तक दी। इसके बावजूद मंडी संसदीय सीट के नौ विधानसभा क्षेत्रों रामपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति, भरमौर, कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और नाचन में कांग्रेस को लीड मिली है।