हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की शैंशर पंचायत के जांगला गांव में सोमवार को एक निजी बस 200 फीट नीचे पलटे खाते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में स्कूल जा रही तीन छात्राओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घायल चालक-परिचालक की ही जान बची है जिनका उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में और दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन बस के नीचे दबे लोगों को निकालने में बेबस रहे और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद बड़ी जेसीबी पहुंची। जानकारी के अनुसार, निजी बस 13 साल पुरानी थी। आरटीओ कुल्लू के अनुसार इस बस का रूट कुल्लू से न्यूली तक था। इसे अवैध तरीके से शैंशर तक चलाया जा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
बस के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद
रविवार रात को बारिश के बाद हादसा स्थल पर भूस्खलन हो गया था। मलबा, चट्टानें गिरने से सड़क संकरी होने से चालक ने बस को सवारियों के साथ निकालने को कोशिश की, लेकिन स्किड होकर बस पलटे खाते दूसरी सड़क पर उलटी जा गिरी। हादसे से पहले यहां से दो बसें गुजर चुकी थीं।
विज्ञापन
3 of 10
कुल्लू बस हादसा।
- फोटो : संवाद
इन बसों को यहां सवारियां उतारकर निकाला गया था, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के चालक ने ऐसी सावधानी नहीं बरती और हादसा हो गया। इस दौरान करीब आठ से नौ सवारियां बस से छिटककर बाहर गिर गईं। पलटे खाने के बाद बस नीचे जाकर रुकी। कुछ यात्रियों की बस के नीचे आने से मौत हो गई।
4 of 10
मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन।
- फोटो : संवाद
हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। सड़क के किनारे न कोई पैरापिट थे और न ही क्रैश बैरियर। सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाभर से एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। झाड़ियों में फंसे तीन घायलों को सड़क पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 10
कुल्लू बस हादसा।
- फोटो : संवाद
जबकि, कुछ शव पहाड़ी में बिखरे पड़े थे। छह लोगों की मौत सड़क पर गिरी बस के नीचे आने से हुई है। मौके पर पहुंचे फतह सिंह, ध्यान सिंह, राम लाल, पूर्ण चंद और गुमत राम ने बताया कि बस के नीचे दबी सवारियों को निकालने के लिए दो घंटे तक जेसीबी आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 10
भीषण हादसे में बस के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद
उधर, उपमंडलाधिकारी बंजार प्रकाश चंद आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए डॉक्टर, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
7 of 10
बस के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद
हादसे में मारे गए लोगों की सूची
तनु (20) पुत्री प्रेम चंद निवासी तुंग सैंज, प्रेम चंद (52) पुत्र ज्ञान चंद गांव बगी शाड़ी सैंज, फतेह चंद (70) पुत्र झोका राम गांव तुंग सैंज, अनीता देवी (19) पुत्री जीत राम गांव धारठा सैंज, सुशील कुमार (21) पुत्र निमत राम गांव तुंग, खीम दासी (40) पत्नी टेक राम गांव रियाहडा सैंज, रोशी देवी (45) पत्नी दुनी चंद निवासी सेरी, अमित कुमार पुत्र कमलेश निवासी जामरा सारसा बिहार, पार्वती देवी (40) पत्नी प्रेम चंद निवासी तुंग, झावलू देवी (28) पत्नी अजबीर निवासी सैंज, आकाश (16) पुत्र पंच बहादुर निवासी रांगशे नेपाल, राखी माया पत्नी पंच बहादुर निवासी रांगशे नेपाल और संजय कुमार (27) पुत्र शाउणू निवासी बिहार।
8 of 10
कुल्लू हादसा।
- फोटो : संवाद
घायलों के नाम
चालक महेंद्र सिंह पुत्र भदरू राम निवासी रैला सैंज, बस परिचालक गोपाल चंद पुत्र हीरू निवासी शंगचा शांघड।
9 of 10
कुल्लू बस हादसा।
- फोटो : संवाद
मौके पर पहुंचे सीएम, हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौके पर पहुंचे और हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से मृतकों को चार-चार लाख रुपये और एक-एक लाख रुपये एचआरटीसी की तरफ से दिए जाएंगे। घायलों को अगर बेहतर इलाज की जरूरत पड़ेगी सरकार उसकी भी व्यवस्था करेगी। वहीं, पीएमओ की ओर से भी मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ट्वीट किया है।
पीएम मोदी, राहुल गांधी और राज्यपाल ने शोक जताया
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। ब्यूरो