फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

Wed, 01 Apr 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
जनता पर पहली अप्रैल से आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई सर्विस टैक्स की दरों के चलते लोगों की जेब अब और अधिक ढीली होगी। पहली अप्रैल से विभिन्न सुविधाओं के लिए 12.36 प्रतिशत की जगह 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होगा। जानिए सर्विस टैक्स बढ़ने से किस तरह बिगड़ेगा आपका बजट।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

2 of 8
होटल और रेस्तरां में भी ढीली होगी जेब- होटल और रेस्तरां में लंच तथा डिनर करने वाले लोगों को भी अब अपनी जेबें अधिक ढीली करनी होंगी। सर्विस टैक्स बढ़ने से बाहर खाना खाने वाले लोगों को पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

3 of 8
आठ रुपये तक महंगा होगा पानी- राजधानी शिमला के कामर्शियल कनेक्शन धारकों को आज से महंगी दरों पर पानी मिलेगा। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार पहली अप्रैल से नगर निगम शिमला कामर्शियल कनेक्शन के मासिक बिल में दस फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। निर्माण कार्य के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी की दरें भी पहली अप्रैल से महंगी होंगी। शहर में पानी के साढ़े छह हजार से अधिक कामर्शियल और कंस्ट्रक्शन कनेक्शन हैं। पहली अप्रैल से होने वाली दस फीसदी बढ़ोतरी के बाद पानी की खपत के अनुसार साढे़ चार रुपये से लेकर आठ रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

4 of 8
होर्डिंग लगाने की फीस बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

5 of 8
नगर निगम द्वारा शहर में चलाई जा रही पार्किंगों की फीस में अब बढ़ोतरी हो जाएगी। सर्विस टैक्स चुकाने के लिए पड़ने वाले खर्च की मार शहर की जनता और सैलानियों पर पड़ेगी। प्रति गाड़ी पार्किंग की फीस में अब 14 प्रतिशत की राशि भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

6 of 8
शहर में नगर निगम द्वारा चिह्नित स्थानों और निजी भवनों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों और होर्डिंग्स पर भी अब सर्विस टैक्स लगेगा। भवनों के नियमितीकरण के लिए वसूले जाने वाली फीस पर भी सर्विस टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

7 of 8
शहर में भवन निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को डंप करने की फीस भी बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने डंपिंग साइट चार्जेस को भी सर्विस टैक्स के तहत शामिल किया है। इसके अलावा सड़क को पहुंचाने वाले नुकसान के एवज में ली जाने वाली राशि पर भी टैक्स लगेगा। हॉस्टलों और लेबर हॉस्टलों में भी अब कमरे महंगी दरों पर मिलेंगे। इन्हें भी सर्विस टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा तहबाजारियों की फीस पर भी सर्विस टैक्स लगेगा। निगम की दुकानों में कारोबार करने वालों को भी सर्विस टैक्स चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पढ़िए, पानी, पार्किंग और खाना आज से हुआ इतना महंगा

8 of 8
राहत: सब्सिडी कोटे के 12 गैस सिलेंडर मिलेंगे- रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 राहत लेकर आया है। पहली अप्रैल से 31 मार्च 2016 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के 12 गैस सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर गैस सिलेंडर लेना होगा। सब्सिडी की राशि केंद्र सरकार बैंक खाते में लौटाएगी। योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को भी बाजार भाव पर ही सिलेंडर खरीदना होगा। इन्हें सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें