किसानों का कहना है कि बर्फबारी रबी की फसलों के लिए भी वरदान साबित होगी। लहसुन, मटर, प्याज, गेहूं व जौ जैसी फसल को टॉनिक का काम करेंगी। फसलों में तेजी से वृद्धि होगी। बर्फ सेब, नाशपाती, प्लम, आड़ू और जापानी जैसे फलों के चिलिंग ऑवर्स के लिए फायदेमंद होगी। सभी फलों का उत्पादन बेहतर होने के आसार हैं। कुल्लू के खराहल घाटी के बागवान चमन, चुनी लाल, युवराज ठाकुर, महेश शर्मा, कैलाश ठाकुर, किरण शर्मा, मनोहर ठाकुर, ज्ञान ठाकुर तथा संजीव का कहना है कि समय-समय पर बर्फबारी होने से सेब सहित सभी फलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।