फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Photos: रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में भारी बर्फबारी, लाहौल में दो दिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

Mon, 19 Feb 2024 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 9
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू व किन्नौर जिले के ऊपरी क्षेत्र बर्फ से लद गए हैं।  जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में दो दिनों से हो रही ताजा बर्फबारी को देखते हुए जिले में शैक्षणिक संस्थान दो दिनों तक बंद रहेंगे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले में हो रही भारी बर्फबारी को आशंका को देखते हुए उपमंडल केलांग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 20 और 21 फरवरी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का खतरा बना हुआ है। लिहाजा, जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है। कहा कि लाहौल घाटी में अभी तक एक से दो फुट तक बर्फ गिर चुकी है और बर्फबारी लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक यात्रा न करें।
विज्ञापन

2 of 9
लाहौल घाटी - फोटो : संवाद
घाटी में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सीमा सड़क संगठन के मेजर रवि शंकर ने बताया कि स्तींगरी से तांदी जीरो प्वाइंट तक सड़क बहाल कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 9
बर्फबारी। - फोटो : संवाद
धुंधी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति किसी भी प्रकार के वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेशों तक सोलंग बैरियर से अटल टनल रोहतांग की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।



 

4 of 9
मनाली में ट्रैफिक जाम - फोटो : संवाद
बर्फबारी से मनाली के नेहरूकुंड में लगा ट्रैफिक जाम
मनाली में बर्फबारी के बीच ट्रैफिक जाम ने पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। नेहरूकुंड, पलचान और सोलंगनाला में पर्यटकों की भीड़ जुटने से जाम लग गया। इससे पुलिस की भी दिक्कतें बढ़ गईं। अतिरिक्त जवानों की तैनाती के बाद जाम लगने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

5 of 9
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
जाम के कारण स्थानीय लोग भी परेशान हैं।  पर्यटन स्थल मनाली में सीजन की दूसरी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी शुरू होने से पर्यटकों सहित पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
काजा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
किन्नौर जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। काजा में भी बर्फबारी हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का दावा है कि आज प्रदेश के कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का रेड अलर्ट है।
विज्ञापन

7 of 9
बर्फबारी। - फोटो : संवाद
 वहीं, 20 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 के लिए अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला में तेज हवाओं को देखते हुए नगर निगम ने रिज पर लगाए तिरंगे झंडे को भी दोपहर के समय उतार दिया। हवाओं के कारण रिज मैदान पर दोपहर बाद काफी कचरा और पेड़ों की पत्तियां भी जमा हो गईं जिनकी बाद में सफाई की गई।

8 of 9
जसूर में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद
शहर में तेज हवाओं से उड़ी छतें, होर्डिंग्स, कांगड़ा के कई भागों में ओलावृष्टि
राजधानी में मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को शहरवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। दोपहर के समय तेज हवाओं के कारण रिज मैदान और मालरोड पर जगह-जगह लगे होर्डिंग्स उखड़कर सड़क पर गिर गए। पदमदेव परिसर में लगाए स्टॉल को भी हवाओं से नुकसान पहुंचा। मिडल बाजार, लोअर बाजार समेत कई जगह भवनों की छतों को नुकसान पहुंचा। कई जगह छत की चादरें टूटकर गिर गईं। मालरोड पर लगाए नगर निगम के कुछ कूड़ेदान पलट गए और कई जगह पेड़ों की शाखाएं भी टूट गईं। वहीं, कांगड़ा जिले के जसूर सहित कई अन्य स्थानों में सोमवार शाम को ओलावृष्टि हुई। 
 
विज्ञापन

9 of 9
बर्फीले तूफान ने उड़ी भुजुंड स्कूल के भवन की छत - फोटो : संवाद
बर्फीले तूफान ने उड़ी भुजुंड स्कूल के भवन की छत
बर्फीले तूफान के कारण चलने से राजकीय उच्च विद्यालय भुजुंड की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। यह घटना सोमवार शाम को स्कूल बंद होने के बाद हुई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें