हिमाचल में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में 10 फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा की चोटियों पर पिछले चार दिन से भारी हिमपात हो रहा है। कई इलाकों में 10 फीट से ज्यादा ताजा बर्फबारी हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 7
भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हिमखंड गिरने से लोग दहशत में जी रहे हैं। भारी हिमपात का बोझ न सह पाने से कई घर भी तबाह हो गए हैं। ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल है और यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
बताया जा रहा है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जनवरी माह में बर्फबारी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 24 जनवरी के बाद लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी हिमपात के कारण घाटी के कई हिस्सों में हिमखंड लुढ़कने की भी खबर है।
4 of 7
सासे चंडीगढ़ ने लाहौल स्पीति प्रशासन को अलर्ट भी कर दिया है। यहां अगले 24 घंटों के भीतर कई इलाकों में व्यापक स्तर पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई जा रही है। केलांग में करीब 5 फीट, उदयपुर में चार, मयाड में साढे पांच, त्रिलोकनाथ में पांच फीट बर्फ गिर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
वहीं, रोहतांग में लगभग 10 फीट हिमपात होने का अनुमान है। बर्फबारी के बीच कई गांवों में पेयजल संकट खडा हो गया है। पाटन घाटी के एक कई गावों में बीती रात हिमखंड गिरे हैं। यह हिमखंड त्रिलोकनाथ-बरदंग सड़क से नीचे उतर कर खेतों तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि बीते चार दिनों से लगातार बर्फबारी के कारण घाटी में बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लिहाजा कई गांवों में बिजली गुल है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए घाटी के तमाम शैक्षणिक संस्थानों को 27 और 28 जनवरी के दिन बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
उधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहने की संभावना जताई है। शिमला में बारिश रुक चुकी है लेकिन यहां बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बारिश के बाद मौसम खुलने लगा है।