हिमाचल के पहाड़ फिर बर्फबारी से ढक गए हैं। लाहौल घाटी समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीन दिन से भारी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग, लाहौल स्पीति और किन्नौर की पहाड़ियों पर सात फीट से ज्यादा ताजा हिमपात होने की सूचना है।
विज्ञापन
2 of 8
प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला वीरवार को भी जारी है। कई इलाकों में बिजली, पानी और यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं। लाहौल स्पीति, किन्नौर के उपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। कुछ जगहों से घर और घराट गिरने की भी सूचना है।
विज्ञापन
3 of 8
प्रशासन ने इन इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने और घरों की छतों से लगातार बर्फ हटाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
4 of 8
जिला कुल्लू के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे। मंत्री कर्ण सिंह ने भारी बर्फबारी को देखते हुए जिला के सभी स्कूल 27 और 28 जनवरी को बंद रखने की घोषणा की है। अभी छुट्टी के कारण दो दिन से ये स्कूल बंद है। लाहौल और किन्नौर के स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 8
लाहौल घाटी में भारी हिमपात के चलते बिजली, पानी की सेवाएं बंद हो गई हैं। यातायात बुधवार से ही ठप है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, संचार व्यवस्था भी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
6 of 8
उधर, पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फबारी का सिलसिला देर रात से ही जारी है। यहां अब तक एक फुट से अधिक ताजा हिमपात हो चुका है। मनाली में बिजली भी गुल है जिससे यहां आए सैलानी ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
7 of 8
शिमला समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। हमीरपुर, सोलन, ऊना, शिमला, सिरमौर समेत अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। चोटियों पर बर्फबारी के चलते समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
वीरवार को हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मनाली में बर्फबारी जारी है जबकि शिमला के साथ लगते कुफरी और नारकंडा में भी बर्फ गिरना शुरू हो गई है।