फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, देखिए तबाही की 12 तस्वीरें

Fri, 22 Feb 2019 12:16 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 15
हिमाचल में जारी भारी बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, शिमला, मंडी और चंबा में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के चलते वीरवार को प्रदेश भर में 540 सड़कें बाधित रहीं।

विज्ञापन

2 of 15
कुल्लू के भुंतर और कई इलाकों में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। कुल्लू समेत कई इलाकों में शाम को भारी ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं। कुल्लू-मनाली एनएच समेत जिले की 100 के करीब सड़कों पर आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन

3 of 15
सैंज के पागलनाला में आई बाढ़ में एक जीप बह गई। मलबे में एक बाइक दब गई है। एक घर क्षतिग्रस्त होने से महिला घायल हो गई है। भुंतर के भलाण में एक व्यक्ति की कोयले की गैस लगने से मौत हो गई है।

4 of 15
उसने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी। सात रिहायशी घरों और गोशालाओं को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 23 फरवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

5 of 15
प्रदेश में मूसलाधार बारिश सेे नदी-नाले उफान पर हैं। भुंतर में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। कुल्लू-मनाली के साथ कुल्लू-भुंतर, औट-बंजार, औट-लारजी-सैंज, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-लगघाटी, कुल्लू-बिजली महादेव में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से यातायात बंद है।
विज्ञापन

6 of 15
कुल्लू में 300 ट्रांसफार्मर और 50 पेयजल स्कीमें ठप हो गई हैं। सात रिहायशी घरों को नुकसान पहुंचा है। चंबा जिले में बारिश से पांच सरकारी स्कूलों के भवन, किचन शेड और मैदान सहित चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। खज्जियार के मियाडी गला में पहाड़ी से बड़ी चट्टान रसोई घर पर गिर गई। 
विज्ञापन

7 of 15
पूरा परिवार बाल-बाल बचा। बग्गा स्कूल जा रही अध्यापिका को पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से घायल हो गई। मंडी जिले में भारी बारिश से कई सड़कें बाधित हैं। एचआरटीसी की करीब तीन दर्जन रूटों पर 23 बसें फंसीं हैं।

8 of 15
शिकारी देवी, कमरूनाग, बरोट सहित ऊंची पहाड़ियों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी है। 80 सड़कें बंद हैं, 140 गांवों की बिजली गुल है। कांगड़ा जिले में भी दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। 

9 of 15
लिस मैदान धर्मशाला में जेल वार्डरों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का बर्फबारी के कारण संपर्क कट गया। राजधानी शिमला में भी बारिश जारी रही। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरा है।

10 of 15
खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। कुल्लू जिला प्रशासन ने शुक्रवार और लाहौल प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी घोषित की है। 

11 of 15
वीरवार सुबह भी छुट्टी कर दी गई। जिला किन्नौर में 27 तक स्कूल बंद रहेंगे। कुल्लू में 23 को रखे ड्राइविंग टेस्ट भी स्थगित कर दिए हैं। चंबा जिला के स्कूलों में भी 22 फरवरी को छुट्टी घोषित की गई है। 

12 of 15
बारिश (मिलीमीटर में)
भुंतर                    51
सलूणी                45
बंजार                 43
कुफरी                35 
चंबा                 29
धर्मशाला            18
शिमला                12

13 of 15
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग        - 6.8
कल्पा         - 2.4
मनाली        - 1.4
कुफरी         - 0.6
डलहौजी         1.4
शिमला            4.2

14 of 15
बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा         120 
उदयपुर                55
केलांग                50
सोलंगनाला         40
जलोड़ी दर्रा         35
काजा                30
मनाली                20 
विज्ञापन

15 of 15
वहीं, लाहौल घाटी के रतोली गांव के साथ लगते पनगां नाले में विशालयकाय हिमखंड गिरने से चिनाव नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया है। वीरवार दोपहर करीब डेढ बजे आए हिमस्खलन और इससे उठे बर्फ के बवंडर से लोगों के घर हिल गए । गांव में कई खेत हिमखंड से दब गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें