फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला समेत पूरे हिमाचल में भारी बारिश, भू-स्खलन से तबाही, कई बसें भी फंसी

Wed, 12 Jul 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 6
‌शिमला समेत पूरे हिमाचल में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। कई इलाकों में भारी भू स्‍खलन होने से सड़कें बंद हो गई है। चंबा और मंडी के कई इलाकों में देर रात से जारी भारी बारिश से कई सड़कें ठप हो गई हैं। शिमला में भी बुधवार दोपहर से ही भारी बारिश जारी है।
विज्ञापन

2 of 6
चंबा में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। यहां धरशां सेई कोठी में पठानकोट बस मलबे में फंस गई। इससे बस सवार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद इसे मलबे से निकाला जा रहा है। जिले में कई सड़कें मूसलाधार बारिश के चलते ठप हो गई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
वहीं, मंडी में एनएच 154 में पठानकोट के पास गुम्मा खाली नाला में मलबा गिरने से सड़क ठप हो गई है। देर रात लगातार सड़क पर मलबा गिरने, भू स्‍खलन होने से रोड बंद हो रहा है। काफी गाड़ियों के फंसे होने की भी सूचना है। वहीं, प्रदेश की मुख्य नदियां भी उफान पर है। सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

4 of 6
ऊना में भी भारी बारिश के चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इसके अलावा कई जगह पर बाढ़ का पानी सड़कों, खेतों में बह रहा है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को भी चंबा-सनवाल मार्ग धरशा और चंबा-पांगी मार्ग शुक्रराली नाले के पास बंद हो गया जबकि मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग 15 घंटे ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदेश के दस जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें