भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली रैली से एक दिन पहले आवेदकों के लिए बुरी खबर। दरअसल भर्ती टाल दी गई है, जानिए क्यों और अब कब होगी?
विज्ञापन
2 of 6
indian army recruitment
शिमला के सरकारी स्कूल जुन्गा में 10 से 19 जुलाई तक होने वाली भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब इसे सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा। इस रैली में चंडीगढ़, हरियाणा के भी युवाओं ने भाग लेना था।
विज्ञापन
3 of 6
सेना में
सेना मुख्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल वीएस सांखला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है। इन दिनों वर्षा के कारण मौसम खराब रहेगा, इसलिए अब भर्ती सितंबर में होगी।
4 of 6
Army recruitment
कर्नल वीएस सांखला ने कहा कि सितंबर के लिए निर्धारित तिथियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल व भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर मास में होने वाली भर्ती रैली की तिथियां देख लें।
विज्ञापन
5 of 6
सेना में भर्ती को रैली
बता दें कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए शिमला सेना भर्ती कार्यालय शिमला भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड टेस्ट अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए दूरभाष नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकेंगे।
भर्ती के समय उम्मीदवार को अपने साथ मूल दस्तावेज की मूल प्रतिलिपि और दो फोटो कॉपी ग्राउंड टेस्ट के दिन साथ लानी होगी। दसवीं एवं बारहवीं पास की अंक तालिका, मूल निवास (स्थायी प्रमाण पत्र), डोगरा जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र लाना होगा। आधार कार्ड, पेन कार्ड, ऑनलाइन प्रवेश पत्र, यदि एनसीसी और खेलकूद प्रमाण पत्र है तो वह भी साथ लाना होगा।