फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात हिमाचल में आग का तांडव, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

Fri, 09 Nov 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में दिवाली पर पटाखों की आग में 1.67 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। कांगड़ा में बुधवार रात टू-व्हीलर की वर्कशॉप में आग लगने से 75 स्कूटियां राख हो गईं। बद्दी में एक फैक्टरी का गोदाम जल गया।
विज्ञापन

2 of 9
विभिन्न इलाकों में करीब एक दर्जन घर और दुकानें आग की भेंट चढ़ गए। दिवाली पर प्रदेश भर में आग की 70 घटनाएं सामने आईं। सड़क पर खड़े कुछ वाहन भी जल गए। आतिशबाजी से दर्जनों लोग झुलस गए।
विज्ञापन

3 of 9
जिला बिलासपुर के झंडूता और अमरपुर में आतिशबाजी से दो गोशालाएं जल गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मद्द से आग पर काबू पाया गया। गौशाला के जलने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अभी तक आग के लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

4 of 9
कांगड़ा के पुलिस थाना लंबागांब के तहत आने वाली पंचायत कोटलू के कुहाला गांव में एक स्लेटपोश मकान में आग लग जाने से एक कमरा जल गया। जब घर में आग लगी थी तब घर वाले भी दीपावली होने के कारण अपनी पूजा पाठ में व्यस्त थे। आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांब पुलिस के एएसआई नंदलाल ने की है ।
विज्ञापन

5 of 9
युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों के टैंकों को उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रॉकेट लांचर का गोला दिवाली की शाम नाहन के अमरपुर मोहल्ला में गिरा। गनीमत यह रही कि गोला फटा नहीं और दिवाली का जश्न मना रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

6 of 9
जिला सोलन के बद्दी में आग से प्लास्टिक का गोदाम और टायर की दुकान जलकर राख हो गई। सूचना के अनुसार दिवाली की आधी रात पटाखों और आतिशबाजी से प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। देखते हुए देखते आग साथ में मौजूद टायर की दुकान तक फैल गई। आग की चपेट में आने से एक ट्रक भी जल गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग से प्रारंभिक तौर पर 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। वहीं मालरोड सोलन पर दुकान में भी आग लगी। 
विज्ञापन

7 of 9
आतिशबाजी के बीच दिवाली की रात कांगड़ा के नजदीक घुरकड़ी स्थित निजी आटोमोबाइल कंपनी होंडा के शोरूम/वर्कशॉप की छत पर रखीं 75 स्कूटियां जल कर राख हो गईं। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आग से 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

8 of 9
कांगड़ा जिले में आधा दर्जन स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के साथ लगते सराह और टंग नरवाणा में गोशालाएं जल गईं। लंबागांव के कुहाला में मकान जल गया। बैजनाथ में मकान में आग लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। धर्मशाला में आतिशबाजी करते 11 लोगों के हाथ झुलसे। एक व्यक्ति के हाथ में अनार बम फट गया। 
विज्ञापन

9 of 9
शिमला जिले में आग की करीब 12 घटनाएं हुई हैं। रोहड़ू के  बचाड़ी गांव में तीन मंजिला मकान राख हो गया। मंडी जिले के बजौं गांव में मकान के तीन कमरे राख हो गए। डैहर में एक हवाई (रॉकेट) ने ट्रक के केबिन को जला दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें