हिमाचल के कई इलाकों में बुधवार सुबह 11:00 बजे अचानक आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तूफान और भारी बारिश से जान व माल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
2 of 10
कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के परौर प्राइमरी स्कूल में खेल स्पर्धा
के दौरान ग्रिल टूटने से एक अध्यापक सुनील कुमार (35) की मौत हो गई जबकि
चार विद्यार्थी घायल हो गए। एक गंभीर छात्रा को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल
में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
3 of 10
उधर, कांगड़ा के ही शाहपुर में चलती कार पर पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित हैं। मंडी के लपास में बिजली गिरने से 130 भेड़-बकरियों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
4 of 10
हमीरपुर के नादौन में रंगड़ों का छत्ता गिर गया। रंगड़ों ने पांच महिलाओं और एक बच्चे पर हमला कर दिया। इन्हें गंभीर हालत में नादौन अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
5 of 10
मौसम
खराब होने की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया।
वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा तो घरों और दफ्तरों में भी बिजली
जलाकर काम करना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
6 of 10
ऊना के बंगाणा में भाजपा सांसद अनुराग
ठाकुर के कार्यक्रम के दौरान टेंट उड़ गए। कार्यक्रम स्थल पर रखीं
कुर्सियां उलट-पलट हो गईं। कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। हर किसी ने
यहां-वहां भागकर जान बचाई। अनुराग ठाकुर को भी इस दौरान पीपल के पेड़ की
शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
7 of 10
राजधानी शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और किन्नौर में जमकर ओलावृष्टि हुई है।
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
8 of 10
मनाली, रोहतांग, भरमौर, मणिमहेश, किन्नौर और धर्मशाला में धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।
तस्वीरें: हिमाचल में तूफान से तबाही, एक की मौत, 14 घायल
9 of 10
बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर है। मौसम
विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वीरवार को भी
प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और ऊंची चोटियों में बारिश के आसार हैं। 16
से 19 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। 20 अक्तूबर को फिर मौसम खराब होने के
आसार हैं।