फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

Thu, 09 May 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 10 से 13 मई तक ओलावृष्टि होने, अंधड़ चलने और गर्जना की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 6
पूरे प्रदेश में 15 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ऊना में चुनावी जनसभाएं होनी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.7 और मंडी में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को इन दोनों क्षेत्रों सहित प्रदेश के कई अन्य भागों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी है।

4 of 6
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 15 मई तक प्रदेश में बारिश होने का आसार है। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.0, कांगड़ा में 37.5, हमीरपुर में 37.0, सुंदरनगर में 37.6, भुंतर में 35.0, धर्मशाला में 30.4, शिमला में 27.1, नाहन में 35.5, सोलन में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 डलहौजी में 22.7, कल्पा में 23.5 और केलांग में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.7, शिमला में 17.7, धर्मशाला में 16.6 और ऊना में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें