फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वोटर कार्ड के साथ पांच हजार महिलाओं ने डाली नाटी, बना नेशनल रिकॉर्ड

Wed, 08 May 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में मतदान के महत्व, मतदान प्रतिशतता में वृद्धि तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में आज वोटर कार्ड के साथ महिलाओं की महानाटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम भी हुआ जिसमें मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के साथ मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस महानाटी में जिला भर से 5250 महिलाओं ने भाग लिया। यूनुस ने बताया कि महिलाओं ने कुल्लू के पारंपरिक परिधानों में मेगा नाटी में भाग लिया। इनमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खुला निमंत्रण दिया गया था।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मतदाता महिलाएं वोटर कार्ड साथ लेकर आई थीं और नाटी के समय एकसाथ सभी ने अपने वोटर कार्ड प्रदर्शित किए और नाटी डाली।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नाटी के लिए गीत-संगीत भी बहुत ही शानदार था। रथ मैदान में सुनियोजित तरीके से नाटी के लिए महिलाओं की एक चेन का सृजन किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मेगा नाटी की कवरेज के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्रॉन कैमरों की विशेष व्यवस्था की थी। इनके माध्यम से महिलाओं की विशाल शृंखला बहुत खूबसूरत दिखाई दी। तिरंगा तथा निर्वाचन आयोग का लोगो भी मैदान के मध्य भाग में तैयार किया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की दिल्ली से पहुंची टीम ने यह सारा कार्यक्रम देखा। टीम ने यह आयोजन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से विश्वदीप रॉय चौधरी के नेतृत्व में आए दल ने उपायुक्त कुल्लू यूनुस को रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी जारी किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक मनोज जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि वोटर कार्ड के साथ 5250 महिलाओं की सामूहिक नाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें