देश पर कुर्बान हुए जांबाज को पत्नी ने किया सलाम, रोया पूरा गांव, तस्वीरें
Thu, 26 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
1 of 10
मणिपुर में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान भूपेंद्र को नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पत्नी के सलामी देते ही पूरा गांव रो पड़ा।
- फोटो : बिंदर ठाकुर, गोहर(मंडी)
मणिपुर में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान भूपेंद्र को नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पत्नी के सलामी देते ही पूरा गांव रो पड़ा।
विज्ञापन
2 of 10
हिमाचल के मंडी जिला के उपमंडल गोहर की मौवीसेरी पंचायत के भूपेंद्र कुमार ठाकुर का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ हजारों नम आंखों के बीच किया गया। सेना ने शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला

3 of 10
सुबह करीब नौ बजे अमर रहे नारों के साथ शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। परिजनों के रोते बिलखने की चीखों से पूरे गांव में मातम छाया रहा। पिता गौरी शंकर कमर पकड़कर फूट फूट कर रोए।

4 of 10
सैनिकों के कंधे से तिरंगे पर लिपटा शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर जैसे ही नीचे रखा गया तो शहीद की पत्नी नीतू ने बहादुरी का परिचय देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू किए। यह मंजर देख सभी लोगों की आंखें भर आई। इसके बाद हजारों लोगों ने शहीद भूपेंद्र के अंतिम दर्शन किए।

5 of 10
मां नागण बस यही रोती रही कि बेटा भिंद्रु मुझे भी साथ ले चल। परिजनों के फूट-फूट रोने से माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद हर किसी की आंखे छलक पड़ी।

6 of 10
सेना के जवानों ने शहीद के घर तिरंगे से लिपटे शव को सलामी दी। जिसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों के अंतिम दर्शन करने के बाद शव यात्रा श्मशानघाट के लिए रवाना हुई।

7 of 10
सेगलागलू गांव से श्मशानघाट तक शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भूपेंद्र अमर रहे के नारों से देश भक्ति का माहौल बनाया। पिता के अंतिम दर्शन करता शहीद का बेटा।

8 of 10
हजारों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। भूपेंद्र अमर रहे के नारों से पूरा सेगलागलू गांव गूंज उठा।

9 of 10
सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जयराम, विधायक विनोद कुमार, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अजय राणा आदि नेताओं ने शहीद भूपेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

श्मशानघाट में सेना के जवानों ने हवाई फायरिंग कर शहीद को सलामी दी। शहीद भूपेंद्र के बेटे हिमांशु ने चिता को मुखाग्रि दी। पत्नी नीतू ने भी श्मशानघाट पहुंच कर शहीद पति को सलामी दी।