फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तूफान का कहर, फसलों समेत कई घर तबाह, दो की मौत

Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में तूफान ने जमकर कहर मचाया। तेज हवाओं से फसलें तबाह हो गई तो कई लोगों के मकानों की छतें उड़ गई। तूफान के बीच एक शख्स की जान भी चली गई। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में तूफान ने जमकर कहर मचाया। तेज हवाओं से फसलें तबाह हो गई तो कई लोगों के मकानों की छतें उड़ गई। तूफान के चलते दो लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

2 of 9
प्रदेश के छह जिलों में शनिवार रात से जारी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अंधड़ से पेड़ गिरने से दर्जनों वाहनों, घरों और गौशालाओं की छत्तें उड़ गई हैं। निचले क्षेत्रों में आम की फसल आधी से ज्यादा बर्बाद हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के छह जिलों में शनिवार रात से जारी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अंधड़ से पेड़ गिरने से दर्जनों वाहनों, घरों और गौशालाओं की छत्तें उड़ गई हैं। निचले क्षेत्रों में आम की फसल आधी से ज्यादा बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

3 of 9
हमीरपुर के नादौन में चलती टाटा सूमो पर पेड़ गिरने से उसमें बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। शोक सभा से लौटे रहे छंब निवासी ब्रह्मदास (60) ने गाड़ी में लिफ्ट ली और कुठारली के पास पेड़ गिरने से उनकी जान चली गई। घायल टैक्सी चालक को नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के नादौन में चलती टाटा सूमो पर पेड़ गिरने से उसमें बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। शोक सभा से लौटे रहे छंब निवासी ब्रह्मदास (60) ने गाड़ी में लिफ्ट ली और कुठारली के पास पेड़ गिरने से उनकी जान चली गई। घायल टैक्सी चालक को नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हमीरपुर में ही मंदिर का गेट गिरने से एक और शख्स की मौत हो गई है।

4 of 9
उधर, नादौन के अमतर में अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम की छत को भी तेज हवाएं उड़ाकर ले गई हैं। बड़सर की चार पंचायतों के दो दर्जन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कुल्लू जिला में 17 घरों और शेड की छतें उड़ गईं। - फोटो : अमर उजाला
उधर, नादौन के अमतर में अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम की छत को भी तेज हवाएं उड़ाकर ले गई हैं। बड़सर की चार पंचायतों के दो दर्जन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कुल्लू जिला में 17 घरों और शेड की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन

5 of 9
बिलासपुर के लद्दा गांव में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान के दो कमरे और रसोई घर की छत उड़ गई है। रौड़ा सेक्टर में एक पेड़ उखड़ गया जिससे सड़क बंद हो गई। तारों के आपस में जुड़ जाने से घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही। - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के लद्दा गांव में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान के दो कमरे और रसोई घर की छत उड़ गई है। रौड़ा सेक्टर में एक पेड़ उखड़ गया जिससे सड़क बंद हो गई। तारों के आपस में जुड़ जाने से घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

6 of 9
मैदानी जिले ऊना में जोरदार बारिश से कई घरों में पानी तक घुस गया। दुकानों पर लगाए गए होर्डिग्सि़ उखड़ गए हैं। कांगड़ा जिले में तूफान से बिजली के खंभे गिर गए हैं। पालमपुर में ही आधा दर्जन पेड़ गिरे हैं। - फोटो : अमर उजाला
मैदानी जिले ऊना में जोरदार बारिश से कई घरों में पानी तक घुस गया। दुकानों पर लगाए गए होर्डिग्सि़ उखड़ गए हैं। कांगड़ा जिले में तूफान से बिजली के खंभे गिर गए हैं। पालमपुर में ही आधा दर्जन पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मंडी जिला में तूफान से कई स्कूल, घरों और गौशालाओं की छतें उखड़ गई हैं। करसोग, कटौला के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। तूफान से हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में भारी नुकसान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
मंडी जिला में तूफान से कई स्कूल, घरों और गौशालाओं की छतें उखड़ गई हैं। करसोग, कटौला के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। तूफान से हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में भारी नुकसान हुआ है।

8 of 9
राजधानी शिमला में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते शहर में कई जगह पेड़ गिरे हैं, हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। शहर में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते शहर में कई जगह पेड़ गिरे हैं, हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। शहर में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

9 of 9
प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में कई जगह मौसम खराब रहेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में बारिश से पारा 10 से 12 डिग्री गिरा है। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में कई जगह मौसम खराब रहेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में बारिश से पारा 10 से 12 डिग्री गिरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें