फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फ से लकदक हुए हिमाचल के पहाड़, देखने लायक है नजारा

Tue, 11 Dec 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में मंगलवार को पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए। शीतलहर के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को पर्यटन नगरी मनाली में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

2 of 8
रोहतांग में 40, बारालाचा में 60 और सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड हुई है। किन्नौर, चंबा, मंडी और सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के चलते यहां जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। बुधवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

4 of 8
कुल्लू की ऊंची पहाडि़यों और लाहौल स्पीति में मंगलवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोहतांग दर्रे पर ताजा बर्फबारी से जनजातीय जिला अलग-थलग पड़ गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
जलोड़ी दर्रा बंद होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतें कट गई हैं। जिला कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से तापमान के चलते निगम ने जिले के एक दर्जन रूटों पर बसों को नहीं भेजा।
विज्ञापन

6 of 8
किन्नौर के छितकुल, रक्षम, भावा वैली, हांगो, लिप्पा सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई।जिले के आधा दर्जन से अधिक रूटों पर बसों के पहिये थम गए हैं। सिरमौर की चूढ़धार चोटियाें और मंडी के शिकारी देवी व  कमरूनाग में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

7 of 8
सोमवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, कल्पा में माइनस 4.0, डलहौजी में माइनस 0.2, कुफरी में शून्य, मनाली में 0.4, भुंतर में 1.0, सोलन में 3.5, शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 
विज्ञापन

8 of 8
मंडी में 4.0, सुंदरनगर में 5.5, चंबा में 6.3, पालमपुर में 6.5, ऊना-नाहन में 6.8, बिलासपुर में 7.2, हमीरपुर में 7.9, धर्मशाला में 8.2 और कांगड़ा में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें