भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच हिमाचल की चोटियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। मनाली में बारिश और शिमला में हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 6
बुधवार को रोहतांग में 20, मढ़ी में 15 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर, जबकि शिमला से सटे कुफरी और नारकंडा में हल्का हिमपात रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पांच फरवरी तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा।
4 of 6
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सरकार ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और शिमला जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, बुधवार को भी प्रदेश में 276 सड़कें बंद रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
ताजा बर्फबारी से लाहौल के साथ एनएच 305 से बर्फ हटाने के अभियान पर ब्रेक लग गई है। जिला कुल्लू में पहले से ही करीब एक दर्जन रूट प्रभावित चल रहे हैं। किन्नौर, चंबा और मंडी जिले की ऊंचीं चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।