फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बंगलूरू में सीएम जयराम ने जमाई धाक, हुआ भव्य स्वागत

Wed, 30 Jan 2019 12:20 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
श के लगभग एक दर्जन बड़े औद्योगिक घरानों ने हिमाचल में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। बुधवार को बंगलूरू में हुए रोड शो के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टीवीएस, टोयटा, डेल, एमेजॉन, निसान और वाल्वो इंडिया जैसे बड़े उद्योगों के अध्यक्ष, महाप्रबंधक और निदेशकों से मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री ने इन बड़े उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश का न्योता दिया और प्रदेश में उद्योग लगाने पर हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। धर्मशाला में 10 और 11 जून को होेने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2019 में इन उद्योगपतियों के आने की संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री ने रोड शो-बिजनेस टू गवर्नमेंट के दौरान उद्यमियों और उद्योगपतियों को संबोधित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ  इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के साथ मिलकर किया गया। अब वीरवार को रोड शो हैदराबाद में होगा। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि हिमाचल देश में विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है, जो पिछले वर्षों में मजबूत सकल राज्य घरेलू उत्पाद विकास दर प्रदर्शित कर रहा है।

4 of 5
राज्य सरकार ने औद्योगिक नीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक अधोसंरचना विकसित करना, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार तैयार करना है।सीएम ने कहा कि राज्य में पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास, शहरी विकास, रियल इस्टेट डेवलपमेंट, हेल्थकेयर और आयु, फार्मास्यूटिकल्स, बुनियादी ढांचा, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदेश में सिंगल विंडो, उद्योग के देय स्टांप ड्यूटी में रियायत, एफएआर मानदंडों में छूट, भूमि उपयोग शुल्क में कटौती आदि शामिल है। यहां राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आईआईटी मंडी और आईआईटी ऊना शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें