हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो रही है। बारिश-बर्फबारी से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
राजधानी शिमला में बारिश जारी है। लाहौल में चार इंच से आधा फीट तक ताजा बर्फबारी हुई जिससे इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों भरमौर, पांगी और किहार में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। कांगड़ा और चंबा में ओलावृष्टि भी हुई है। जिला शिमला, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर में बारिश हो रही है।
4 of 6
प्रदेश की ऊंची चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गौर हो कि बीते दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।