फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फबारी से गुलजार हुए हिमाचल के पहाड़, देखने लायक हैं नजारे

Fri, 16 Mar 2018 10:46 AM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के पहाड़ एक बार फिर बर्फबारी से गुलजार हो गए हैं। प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में पिछले दो दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रा समेत पूरी लाहौल घाटी में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
केलांग में चार इंच, गोशाल में आधा फीट, कोकसर में 10 इंच, रोहतांग, बारालाचा और कुंजम दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से लाहौल में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं बर्फबारी के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह सड़क मार्ग को बहाल करने में बीआरओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों बागवानों के लिए बर्फबारी संजीवनी साबित हुई है। इससे जमीन में नमी बरकरार रहेगी। 

4 of 5
आने वाले दिनों में किसानों फसलों की बिजाई शुरू करने वाले हैं। बर्फबारी से टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीसी लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने लोगों को आगाह किया है कि बर्फबारी के दौरान रोहतांग दर्रा को पैदल पार करने की कोशिश ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें