उधर, किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी हल्का हिमपात हुआ। जिले के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शनिवार रात किन्नर कैलाश, छितकुल की थौला पहाड़ी, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने झोरखंडन, नाको का रियोपुरगिल, बटसेरी का सिंगन, सांगला कंडा, निचार कंडा, भावावैली की ऊंची पहाड़ियों सहित अधिकांश ऊंची चोटियों में बर्फ गिरी।