फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से ढके पहाड़, मनाली के बाद अब शिमला में भी ताजा बर्फबारी, तस्वीरें

Thu, 09 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
मार्च के महीने में पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। मनाली के बाद अब शिमला में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
मनाली, कल्पा, केलांग में बर्फबारी के बाद बुधवार को शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी मार्च महीने में पहला हिमपात हुआ। जाखू में बर्फ के फाहे गिरे तो कुल्लू के जलोड़ी जोत में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
किन्नौर जिले के ऊंचे क्षेत्रों में 30, रोहतांग दर्रा में 35, कोकसर में 15 और केलांग में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमपात और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया है।

4 of 7
इससे एक बार फिर समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। नौ और दस मार्च को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
ताजा बर्फबारी से कुल्लू जिला में करीब 15 बस रूट प्रभावित हुए हैं। औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी से बिजली और दूरसंचार सेवा ठप हो गई है। भुंतर से पांगी-किलाड़ को होने वाली हेलीकॉप्टर की तीनों उड़ानें भी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मैदानी इलाकों से सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। गर्मी के बीच ताजा बर्फबारी ने कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। शिमला में भी बर्फबारी की सूचना के बाद सैलानी उमड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हांलाकि शिमला शहर में अभी बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन यहां से महज 15 किलोमीटर दूरी पर कुफरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। मौसम के मिजाज को देखें तो अगले दो दिन में शिमला में भी बर्फबारी हो सकती है। उपरी इलाकों में जारी बर्फबारी से कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें