फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिन में ही हुआ अंधेरा, देवभूमि की चोटियां दोबारा बर्फ से लकदक

Fri, 16 Mar 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां दोबारा बर्फ से लकदक हो गई हैं। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चली।
विज्ञापन

2 of 13
दोपहर बाद कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 19 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन

3 of 13
जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 17 से 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 20 मार्च से प्रदेश में दोबारा मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है।

4 of 13
वीरवार को कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, केलांग में 5 सेंटीमीटर, सिस्सू में 8 सेंटीमीटर, कोकसर व दारचा में 10 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर, गुलाबा में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

5 of 13
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी के कारण मनाली-लेह सामरिक मार्ग की बहाली का कार्य प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी में बिजली व इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

6 of 13
प्रशासन ने पैदल रोहतांग दर्रा आर-पार करने वालों से अपील की है कि मौसम का रूख देखकर ही दर्रा पार करें।
विज्ञापन

7 of 13
जिला चंबा में वीरवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा।

8 of 13
जिला के कबाइली क्षेत्र पांगी सहित साचपास, भरमौर के मणिमहेश सहित होली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। 

9 of 13
जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल क्षेत्र सहित चौहारघाटी के ऊपरी एरिया छोटा भंगाल के इलाका थमसर जोत, प्लाच, कुकडगुंधा, फुंगनीजोत, लोलार, बडधारनी में भी दो से चार सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।

10 of 13
दो से तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान- प्रदेश में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

11 of 13
शिमला में वीरवार को अधिकतम तापमान 17.2, ऊना में 26.2, धर्मशाला में 20.6, नाहन में 27.1, सोलन में 22.8, कांगड़ा में 22.8 डिग्री  सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

12 of 13
बिलासपुर में 24.1, हमीरपुर में 24.4, चंबा में 14.2, सुंदरनगर में 22.5, भुंतर में 17.8, कल्पा में 5.8 और डलहौजी में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

13 of 13
rain himachal
बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 1.0, कल्पा में 3.4, मनाली में 4.6, शिमला में 9.5, सोलन में 11.0, ऊना में 13.7 और नाहन में 16.7 डिग्री  सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें