फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, रोहतांग और जलोड़ी दर्रा बंद

Tue, 12 Dec 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हिमाचल की ऊंची चोटियों पर रविवार रात से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
मंगलवार को भी प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम ऐसे ही खराब रहा तो निचले क्षेत्रों में भी हिमपात हो सकता है। बर्फबारी से रोहतांग और जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
खतरे को देखते प्रशासन ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। चंबा का पांगी और कांगड़ा का बड़ा भंगाल क्षेत्र भी कट गया है। पांगी में एचआरटीसी की 27 बसें फंस गई हैं। सोमवार शाम तक रोहतांग दर्रे में 12 सेंटीमीटर, कोकसर, दारचा और मनाली के मढ़ी में छह, केलांग में चार और जलोड़ी दर्रे  में चार सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। 

4 of 6
चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में एक फीट तक बर्फबारी बताई जा रही है। धर्मशाला में धौलाधार का पहाड़ बर्फ से ढक गया है। बड़ा भंगाल, शिकारी देवी और कमरूघाटी में भी हल्का हिमपात हुआ है। बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन

5 of 6
14 तक बारिश-बर्फबारी का रहेगा दौर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 14 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 15 से 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप खिली रहेगी। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14 डिगी दर्ज किया गया। धर्मशाला में 14.8, ऊना में 16.6, नाहन में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एचआरटीसी की 27 बसें फंसी
 बर्फबारी के चलते एचआरटीसी की 27 बसें पांगी, भरमौर और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसी है। निगम प्रबंधन ने चालक और परिचालकों को निर्देश दिए है कि वह बर्फबारी में बस चलाने का रिस्क न ले। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने के लिए मशीनरियां भेज दी है। लोक निर्माण विभाग में एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। इसमें सब डिविजन और डिविजन के अफसरों को निर्देश दिए है कि वह प्रतिदिन मार्ग अवरुद्ध होने की मुख्य कार्यालय भेजे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें