बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों को शिमला के प्रवेशद्वार पर ही शहर की पार्किंगों को लेकर पूरा विवरण मिल जाएगा। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि क्रासिंग स्थित पर्यटक सूचना केंद्र के बाहर बोर्ड लगाकर शहर की पार्किंगों, संचालकों के नंबर, क्षमता और पार्किंग में खाली स्थान की जानकारी मिल जाएगी। जानकारी होने पर सैलानी यहां वहां नहीं भटकेंगे जिससे जाम की समस्या भी पेश नहीं आएगी।