28 तक मौसम साफ, सोलंगनाला में मिलेगी बर्फ
हिमाचल में शुष्क मौसम ने होटलियरों और सैलानियों की उम्मीदों को थोड़ा झटका जरूर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 28 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इससे पर्यटक व्हाइट क्रिसमस नहीं मना सकेंगे। हालांकि, मनाली आने वाले सैलानी बर्फ के लिए फातरू, गुलाबा, कोठी और सोलंगनाला का रुख कर सकते हैं।